May 1, 2024
aloo palak paratha बनाने की पूरी विधि

aloo palak paratha बनाने की पूरी विधि

दोस्तो  आज की रेसिपी है आलू पालक पराठा aloo palak paratha जी ये रेसिपी झटपट बन जाती है और आप ये नाश्ते , बच्चो के टिफ़िन बॉक्स के लिए या शाम को डिनर मे भी बना सकते है।  ये खाने मे बहुत ही पौष्टिक और टेस्टी लगती है।

आलू और पालक सेहत  के लिए बहुत ही फायदेमंद है।  जैसे की आलू में मैग्नीशियम होता है, जो आपके रक्तचाप को कंट्रोल करता है।  आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट हमारा पाचनतंत्र दुरुस्‍त रखने में काफी मददगार होता है। आलू में पोटेशियम, कैल्शियम, लोहा और फास्‍फोरस (Iron and phosphorus) जैसे खनिज तत्‍व होते हैं। आलू में विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी भी होते हैं। इस कारण यह हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

और आलू में पोटेशियम, कैल्शियम, लोहा और फास्‍फोरस (Iron and phosphorus) जैसे खनिज तत्‍व होते हैं। आलू में विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी भी होते हैं। इस कारण यह हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

Table of Contents1 पालक के भी कही सरे फायदे :2 सामग्री:3 बनाने की विधि :

पालक के भी कही सरे फायदे :

१.  हड्डियोंको मजबूत बनाता है- कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती है ।

२.  वजन घटाने के लिए।

३.  आंखों के स्वास्थ्य के लिए।

४.  ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए।

५.  रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए।

६.  एनीमिया (Anemia) के खतरे को कम करने में।

७.  आयरन की कमी को पूरा करने के लिए।

और कही सरे फायदेमंद है।

ये पराठे बच्चो से ले कर बड़े बुजुर्गो को बहुत पसंद  आएंगे।  आप ये रेसिपी जरूर से एक बार TRY किजिए।

चलो शुरू करते है ये रेसिपी कैसे बनायीं जाती है।

सामग्री:

  • हरा ताज़ा पालक २५० ग्राम
  • ४ मध्यम साइज के उबले हुए आलू
  • १ कप गेहू का आटा
  • स्वादानुसार नमक
  • १ चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट ( AS  PER ACCORDING TASTE )
  • १ चम्मच लहसुन और अदरक की पेस्ट
  • १ छोटी चम्मच जीरा
  • १ छोटी चम्मच अजवाइन
  •  तेल
  • १ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • १ छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  • १ छोटी चम्मच गरम मसाला
  • १ छोटी चम्मच मिर्च पाउडर
  • आवश्कयतानुसार पानी

आलू पालक पराठा (1)

बनाने की विधि :

१.  एक बर्तन लीजिए।  उसमे  ४ कप पानी  ले के उबाले  और उसमे आधा छोटी चम्मच   नमक मिला दीजिए।  जैसे पानी उबले जाता है पालक क पत्ते उसमें मिला दीजिए और ३ से ४ मिनट कइ लिए पकाये।

२.  उसके बाद पानी छान लीजिए।  पालक की पेस्ट बना दीजिए मिक्सर मे।

३.  एक बाउल लीजिए।  उसमे गेहू का  आटा , १ चम्मच तेल , नमक मिला दीजिए। और अच्छे से मिक्स करे।  अब उसमे पालक की पेस्ट मिला दीजिए।  और अच्छे से मिक्स कर दीजिए।  अब थोड़ा थोड़ा पानी मिला के उसका आटा गुंद दे मध्यम सॉफ्ट।  १० मिनट के लिए धक् कर रखे।

४.  एक बाउल लीजिए।  उसे उबले हुए आलू को smash कर दीजिए।  इसमे हल्दी पाउडर , मिर्च पाउडर , गरम मसाला , धनिया पाउडर , नमक डाल के अच्छे से मिक्स कर दीजिए।

५.  एक तड़के का पैन लीजिए गरम करे।  एक छोटी चम्मच तेल लीजिए उसमे हरी मिर्च का पेस्ट , लहसुन और अदरक की पेस्ट  , जीरा , अजवाइन डालिये।  १० से २० सेकंड के लिए गरम करे।  फिर आलू में मिला दीजिए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए।

६. एक मध्यम साइज का पराठे का लुआ  ले कर और सूखे आते में थोड़ा सा मिलकर बेल दीजिए thick साइज में।  अब उसमे थोड़ा सा आलू का मिश्रण रखे बिच मे।  और अच्छे से सभी साइड से लेके पैक कर दीजिए।  ध्यान रखे आलू का मिश्रण ( stuffing ) बहार न आये।

७. अब थोड़ा सूखा आटा  दोनों साइड लगा कर हलके हाथो से बेले।

८.  गैस पर तवा गरम करने रखे।  पराठा दाल दीजिए सेकने के लिए मध्यम आंच पर सेके ।  जैसे ही थोड़ा सा  सेक जाता है उसे पालते दे और दूसरी साइड भी सेकने दे।  और थोड़ा सा ऊपर की साइड पर तेल लगा कर प्लाट दे और अच्छे से सके।  ऐसे दोनों साइड से सेक ले।  और एक प्लेट में निकल लीजिए।

९.  इस तरीके से सारे पराठे बना लीजिए। और गरमागरम दही चटनी या सॉस के साथ परोसे।

दोस्तों, ये रेसिपी आप जरूर से तरय कीजिए। और आप हमें कमेन्स्ट सेक्शन मे जरूर से लिख के बातये की आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी।

आप यह भी जरूर से try करे ..

दही पापड़ की सब्जी │dahi papad ki sabji

Summary
recipe image
Recipe Name
aloo palak paratha बनाने की पूरी विधि
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time

Sneha Shukla

hello my foodie Family, I'm Gayatri Patel Host of this Blog. I have also recipe channel "your Kitchen - Hindi Recipes" I was born in mumbai but I live in Gujarat at the moment. I did M.com From Mumbai University.

View all posts by Sneha Shukla →